SBI Stree Shakti Yojana : महिलाओं को मिलेगा 25 लाख तक का लोन, ऐसे करे आवेदन

SBI Stree Shakti Yojana : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भारत सरकार के साथ मिलकर एक योजना की शुरुआत की है जिसमें महिलाओं को उनके व्यवसाय के लिए लोन प्रदान किया जा रहा है। इस योजना को ‘एसबीआई स्त्री शक्ति योजना’ के नाम से जाना जाता है। यह योजना उन महिलाओं के लिए है जो अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए तैयार हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती हैं। एसबीआई द्वारा इन महिलाओं को 25 लाख रुपए तक का लोन बेहद कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

SBI Stree Shakti Yojana
SBI Stree Shakti Yojana

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। हम इस लेख में आपको एसबीआई स्त्री शक्ति योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसमें आपको योजना की पूर्णता, उसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, लाभ प्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज़, और आवेदन की स्टेप-बाई-स्टेप प्रक्रिया का विवरण मिलेगा। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

SBI Stree Shakti Yojana

केंद्र सरकार ने देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर ‘स्त्री शक्ति योजना 2024’ की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण प्रदान करना है। इस योजना के तहत, एसबीआई महिलाओं को अधिकतम 25 लाख रुपए तक का व्यापारिक ऋण प्रदान कर रही है, जिसकी ब्याज दर बहुत कम है। यह ऋण महिलाओं को खुद के व्यापार को स्थापित करने में सहायता प्रदान करने के लिए प्रदान किया जा रहा है।

यदि कोई महिला अपना व्यापार स्थापित करना चाहती है और उस व्यापार में उनका हिस्सा 50% या उससे अधिक है, तो उन्हें एसबीआई यह ऋण प्रदान करती है। इस योजना की विशेषता यह है कि यदि महिला 5 लाख रुपए तक का ऋण लेती है, तो उसे इसके लिए कोई भी कोलैटरल या गारंटी की आवश्यकता नहीं है।

SBI Stree Shakti Yojana का उद्देश्य क्या हैं?

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाना। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओं को 25 लाख रुपए तक का व्यापारिक ऋण प्रदान करती है, जिसकी ब्याज दर अन्य योजनाओं के मुकाबले बहुत कम है। इससे महिलाएं आसानी से अपने स्वप्न को पूरा करने का मौका प्राप्त कर सकती हैं। इसके साथ ही, इस योजना से महिलाओं पर ऋण का ज्यादा बोझ नहीं होता और वे अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखकर स्वतंत्र बन सकती हैं।

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ और विशेषताएं 

SBI Stree Shakti Yojana स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तहत महिलाओ को बिजनेस लोन के सुविधाएं दी जा रहीं है, जो निम्नलिखत दी गयी है –

  • एसबीआई स्त्री शक्ति योजना का संचालन केंद्र सरकार और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा मिलकर किया जा रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत देश की महिलाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए अधिकतम 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
  • इसके तहत 5 लाख का बिजनेस लोन कॉलेटरल फ्री है।
  • इस योजना का मुख्य लक्ष्य है कि वे महिलाएं जो खुद का व्यवसाय स्थापित करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, उनकी मदद की जाए।
  • इस लोन की ब्याज दर अलग-अलग कैटेगरी और अलग-अलग बिजनेस के अनुसार लागू की जाती है, जैसे 2 लाख से अधिक बिजनेस ऋण पर महिलाओं को मात्र 0.5% का ब्याज देना होता है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे उद्योग करने वाली महिलाएं भी इस योजना के तहत आवेदन करके अपने व्यवसाय को विकसित करने के लिए ऋण प्राप्त कर सकती हैं।

SBI Stree Shakti Yojana का लाभ किसे मिलेगा

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत निम्न व्यवसायों को शामिल किया गया है –

  • पापड़ बनाने का बिजनेस
  • डेयरी का कारोबार
  • 14 सी साबुन और डिटर्जेंट का बिजनेस
  • उर्वरकों की बिक्री
  • कपड़ों के निर्माण का व्यवसाय
  • कुटीर उद्योग
  • कॉस्मेटिक आइटम
  • ब्यूटी पार्लर का बिजनेस।

SBI Stree Shakti Yojana के लिए योग्यता

SBI Stree Shakti Yojana के लाभ लेने के नव्हे दिए गए निम्नलिखत योग्यता का होना चाहिए

  • महिलाएं जो भारत की स्थाई मूल निवासी हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदिका महिलाओं की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला अपने बिजनेस में 50% या उससे अधिक की हिस्सेदार होनी चाहिए, तभी वह योजना का लाभ ले सकती है।
  • पहले से ही छोटे स्तर पर कोई बिजनेस करने वाली महिलाएं भी योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।

SBI Stree Shakti Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 2 साल का आईटीआर
  • मोबाइल नंबर
  • विधिवत भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कंपनी का मालिकाना हक प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजनेस प्लान (लाभ/हानि का विवरण)
और पड़े:
PM Mudra Loan Yojana: ₹10 लाख का मुद्रा लोन मिलेगा सरकार से, ऐसे करे आवेदन
CBSE Result 2024: इस दिन जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट

SBI Stree Shakti Yojana के तहत आवेदन कैसे करें

एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करने की नीचे दी गई step by step मार्गदर्शिका का अनुसरण करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें –

  • सबसे पहले, आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा।
  • बैंक शाखा में पहुँचने के बाद, आपको संबंधित अधिकारियों से एसबीआई स्त्री शक्ति योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करनी होगी और ब्याज दर आदि की जानकारी लेनी होगी।
  • उसके बाद, आपको SBI स्त्री शक्ति योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद, आपको एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए संपूर्ण विवरण को ध्यान से भरना होगा।
  • उसके बाद, आपको फॉर्म में सही स्थान पर एक पासपोर्ट साइज फोटो लगाना होगा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। सारे दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ ही बैंक शाखा में सबमिट करना होगा।
  • आपके दस्तावेजों की सत्यापन करने के बाद, बैंक के कर्मचारी आपके लोन की मंजूरी देने में मदद करेंगे।

मुझे उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें और आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।