भारत सरकार ने हाल ही में व्यापार और उद्यम विकास के लिए ‘Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana‘ की शुरुआत की है। यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो छोटे और मध्यम उद्योगों को ऋण प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।

‘प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना’ में ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक को बैंकों या ऋण संस्थानों को कोई सुरक्षा जमा कराने की आवश्यकता नहीं होती है। इस योजना की पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज़ आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Details
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत लोगों को पुराने व्यापार को बढ़ावा देने या नए उद्योग शुरू करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। इसके अनुसार, 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana के तहत ऋण की अवधि 5 वर्ष तक होती है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत 3 प्रकार के ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं-
- शिशु ऋण:- 50,000/- तक का ऋण
- किशोर ऋण:- 50,000 से 5 लाख रुपए तक का ऋण
- तरुण ऋण:- 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का ऋण
Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana Interest Rate
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाता है, जिनकी ब्याज दर विभिन्न हो सकती हैं। 50,000 रुपये से अधिक के ऋण के लिए ब्याज दर बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत, ऋण पर सामान्यतः 10% से 12% तक की ब्याज दर लागू की जाती है।
और पड़े :
PMEGP Aadhar Loan Online Apply: 25 लाख का लोन आधार कार्ड से प्राप्त करें
CBSE Result 2024: इस दिन जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट
Pradhan Mantri Mudra Yojana Loan Document
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के दस्तावेज (PMMY Documents) की जानकारी निम्नलिखित सूची के माध्यम से दी गई है:
- आवेदक का पहचान प्रमाण
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- व्यवसाय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- वर्तमान पता प्रमाण
- आय प्रमाण पत्र
- 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
Pradhan Mantri Mudra Yojana Application Form
| Common Loan | Shishu Loan |
PMMY आवेदन पत्र के लिए ऊपर दी गई तालिका में दिए गए लिंक के माध्यम से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है:
Pradhan Mantri Mudra Yojana : Mudra Loan Eligibility
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत ऋण प्राप्त करने की पात्रता संबंधी नियम व शर्तों की जानकारी लिस्ट में दी गई है।
- यात्री परिवहन वाहन जैसे टैक्सी, ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा आदि खरीदना।
- ट्रैक्टर ट्रॉली, दोपहिया वाहन, छोटे ट्रक आदि ख़रीदना। (केवल व्यवसाय के लिए)
- सैलून, पार्लर, फिटनेस सेंटर, बुटीक, फोटोकॉपी सुविधाएं, दर्जी, फार्मेसियों, मरम्मत की दुकानें, कूरियर सर्विसेस आदि।
- खाद्य उत्पादन क्षेत्र से संबंधित व्यापार।
- मुर्गी पालन, पशुधन पालन, मधुमक्खी पालन, कृषि-उद्योग तथा डेयरी और मत्स्य पालन आदि गतिविधियों हेतु।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana Online Apply
| आर्टिकल का नाम | Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना |
| लाभार्थी | व्यावसायिक |
| ऋण राशि | 50,000 से 10 लाख रुपए |
| उद्यम मित्र आधिकारिक वेबसाइट | www.udyamimitra.in |
PMMY ऑनलाइन पंजीकरण के लिए udyamimitra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसका लिंक ऊपर तालिका में दिया गया है।
PMMY Registration
अगर आप Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana में आवेदन करके ऋण प्राप्त करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया नीचे तालिका में दी गई है:
- सबसे पहले आप जिस भी बैंक या संस्था से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, वहाँ जाकर योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- अब इस आवेदन फॉर्म में माँगी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें।
- ध्यान रहे, जानकारी भरने में त्रुटि होने की स्थिति में आपका आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आपके द्वारा भरी जाने वाली जानकारी सही तथा स्पष्ठ हो।
- अब आवेदन पत्र के साथ योजना से ऋण प्राप्त करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों की एक-एक फोटोकॉपी साथ लगाएं।
- ये सभी फोटोकॉपी सेल्फ-अटेस्टेड होनी चाहिए।
- अब ये आवेदन पत्र सभी दस्तावेज़ों के साथ बैंक में Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana से संबंधित अधिकारी के पास जमा करवा दें।
- बैंक अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फॉर्म तथा संबंधित दस्तावेज़ों की जाँच की जाएगी।
- इसके बाद बैंक द्वारा एप्लीकेशन प्रोसेस हेतु कुछ दिन का समय लिया जाता है, जिसके बाद ऋण धनराशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है।
PMMY FAQ`s
1. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन कैसे मिलता है?
बैंक या योजना से संस्था में आवेदन करके आप प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
2. कौन कौन से बैंक मुद्रा लोन देते हैं?
पंजाब नेशनल बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, फेडरल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, देना बैंक, यूको बैंक आदि बैंक Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana के अन्तर्गत लोन उपलब्ध करवाते हैं।
3. मुद्रा लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए आपका सिबिल स्कोर 700 या उससे अधिक होना चाहिए।
4. मुद्रा लोन की प्रोसेसिंग फीस कितनी है?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती हैं।
5. मुद्रा लोन के लिए कौन पात्र है?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए वे सभी लोग पत्र हैं जिनका अपना कोई व्यवसाय है या जो किसी तरह का नया व्यवसाय चालू करना चाहते हैं।
6. मुद्रा लोन मिलने में कितना समय लगता है?
मुद्रा लोन में आवेदन से लेकर ऋण प्राप्त होने में लगभग 10 दिन का समय लग जाता हैं।
7. मुद्रा लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
व्यवसाय प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
पैन कार्ड
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण
आय प्रमाण पत्र
बैंक स्टेटमेंट
फोटो
8. मुद्रालोन के लिए कहां अप्लाई करें?
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आप बैंक में जाकर या ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।