UP Free Laptop Yojana 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए एक योजना शुरू की है, जिसमें 10वीं और 12वीं के छात्रों को फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने अपनी परीक्षाओं में 65% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

यह योजना छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने के साथ-साथ डिजिटल एक्सेस भी प्रदान करेगी। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा।
UP Free Laptop Yojana 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए एक फ्री लैपटॉप योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत, 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम से कम 65% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप प्रदान किया जा रहा है।
सरकार इस योजना के लिए कुल 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने का निर्णय लिया है, जिसमें छात्रों को डिजिटल एक्सेस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।
इस योजना के तहत, सरकार गरीब और कमजोर परिवारों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए, छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की पूरी जानकारी पोस्ट के नीचे दी गई है।
SBI Personal Loan Scheme 2024: कैसे लेना है SBI से पर्सनल लोन, जाने पूरी प्रक्रिया
UP Free Laptop Yojana 2024 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत के पीछे गरीब और कमजोर वर्ग के छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य रखा है। वास्तव में, 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, जिसमें उन्हें लैपटॉप की आवश्यकता होती है।
छात्रों के परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण, वे लैपटॉप खरीदने में असमर्थ होते हैं। सरकार इस योजना के अंतर्गत ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप की सुविधा प्रदान कर रही है, जिन्हें प्राप्त करने के लिए 65% अंक आवश्यक हैं। अगर आपने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 65% अंक प्राप्त किए हैं, तो आपको इस योजना का लाभ अवश्य ही मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए केवल ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
UP Free Laptop Yojana 2024 के लिए पात्रता
उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए राज्य के छात्रों को सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा। इनमें शामिल हैं:
- योजना के लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी गरीब और कमजोर वर्ग के परिवार के छात्रों को प्रदान किया जाएगा।
- सरकार द्वारा इस योजना में 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नातक, आईटीआई, और डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले छात्रों को लाभ दिया जाएगा।
- छात्र का परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होना चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ ले सकता है।
- सरकार द्वारा इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवार के छात्रों को ही केवल लाभ दिया जाएगा।
- यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ वे छात्र प्राप्त कर सकते हैं, जो 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 65% अंक प्राप्त करते हैं।
UP Free Laptop Yojana 2024 के लिए दस्तावेज
यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, आपको आवेदन करना होगा, जिसमें कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जैसे:
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- 10वीं और 12वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड और मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
UP Free Laptop Yojana 2024 आवेदन प्रक्रिया
यूपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें उसके बारे में डिटेल्स के साथ विवरण किया गया है:-
- पहले, आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां, आपको फ्री लैपटॉप योजना 2024 के आवेदन लिंक मिलेगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा।
- अगले पेज में, आपको “Apply Now” बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा, जिसे आपको भरना होगा।
- फार्म भरने के बाद, आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा, और अंत में सबमिट करना होगा।
- आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
- आपको अपने आवेदन की रसीद को प्रिंट आउट के रूप में निकालना चाहिए और सुरक्षित रखना चाहिए।
UP Free Laptop Yojana 2024 चयन प्रक्रिया
यूपी फ्री लैपटॉप योजना का प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले छात्रों को आवेदन करना होता है। आवेदन करने के बाद, जिला अधिकारियों द्वारा एक कमेटी का गठन किया जाता है, जिसमें 6 सदस्य शामिल होते हैं।
इस कमेटी के द्वारा, यूपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत पंजीकृत सभी छात्रों की पात्रता की जांच की जाती है और उन्हें चयनित किया जाता है, जिसके बाद उन्हें लाभ प्रदान किया जाता है।