SBI Personal Loan Scheme 2024: कैसे लेना है SBI से पर्सनल लोन, जाने पूरी प्रक्रिया

SBI Personal Loan Scheme 2024: दोस्तों, आजकल कई काम ऐसे होते हैं जिनके लिए लोगों को ऋण की जरूरत पड़ती है। वर्तमान समय में लगभग सभी बैंक लोगों को विभिन्न प्रकार के ऋण प्रदान करते हैं। इनमें एसबीआई बैंक भारत में सबसे अधिक ऋण प्रदान करने वाला बैंक है। इसमें से पर्सनल लोन सबसे अधिक लिए जाने वाले लोन का प्रकार है। अगर आप भी एसबीआई बैंक से लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए SBI Personal Loan Scheme 2024 की आसान प्रक्रिया के बारे में जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।

SBI Personal Loan Scheme 2024
SBI Personal Loan Scheme 2024

SBI Personal Loan क्या है

SBI पर्सनल लोन एक कोलेट्रल फ्री लोन है, अर्थात इस ऋण को प्राप्त करने के लिए किसी भी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति को गिरवी में नहीं रखने की आवश्यकता नहीं होती। यह एक असुरक्षित श्रेणी का ऋण है। पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना आवश्यक है। सामान्यतः, 750 से अधिक सिबिल स्कोर वाले लोगों को पर्सनल लोन आसानी से प्राप्त हो जाता है।

SBI Personal Loan Interest Rate

ApplicantsEffective Interest Rate
Defence/ Central Armed Police/ Indian Coast Guard11.15% – 12.65%
Govt/ Police / Railway/ Central Public Sector11.30% – 13.80%
 Other Corporates12.30% – 14.30%
Salary Account with SBI11.15% – 11.65%
Salary Account with another Bank11.40% – 11.90%
SBI Personal Loan Interest Rate

पर्सनल लोन के लिए एसबीआई बैंक की ब्याज दरें ऊपर सारणी में उपलब्ध हैं। इसमें दी गई ब्याज दरें ऋण के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती हैं।

एसबीआई पर्सनल लोन के लाभ

  • SBI पर्सनल लोन एक कोलैटरल-फ्री लोन होता है।
  • इसके लिए किसी भी वस्तु या सम्पति को गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं होती।
  • SBI पर्सनल लोन पर आपको Top Up Loan की सुविधा भी उपलब्ध होती है ।
  • जिसकी प्रोसेस बहुत तीव्र होती है।
  • आवेदक को ऋण राशि जल्दी प्रदान की जाती है और इसके लिए कम दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है।

Top Up Loan

जब आप किसी बैंक से ऋण लेते हैं और किसी कारणवश आपको अधिक पैसे की ज़रूरत होती है, तो ऐसी स्थिति में बैंक आपको उसी ऋण की राशि को बढ़ाने की सुविधा देता है। इस प्रक्रिया को Top Up Loan कहा जाता है। इसकी मदद से आपको अलग से एक और ऋण लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

और पड़े :

Bank Of Baroda Se Loan Kaise Len : बैंक ऑफ बड़ौदा से लोन लेने की पूरी प्रक्रिया

CBSE Result 2024: इस दिन जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट

आवश्यक दस्तावेज

SBI बैंक से ऋण लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है। ये दस्तावेज़ हैं – आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मूल निवास, वर्तमान निवास प्रमाण, बैंक खाता पासबुक, 6 या 12 महीने का बैंक स्टेटमेंट, मोबाइल नंबर, और पासपोर्ट साइज फोटो। लोन लेने के लिए आपको ख़ाली चेक की भी आवश्यकता होती है।

इसके अलावा, अगर आप एक सरकारी कर्मचारी हैं तो आप अपनी कर्मचारी आईडी का प्रमाण पत्र और यदि आप निजी नौकरी में हैं तो आप अपनी कंपनी के आईडी कार्ड को प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

SBI बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया

  • पहले, आवश्यक दस्तावेज़ों को एक स्थान पर एकत्रित करके उनकी फाइल बना लें।
  • अब अपने निकटतम SBI शाखा में जाएं।
  • शाखा में, ऋण अधिकारी से SBI पर्सनल लोन के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
  • आपको ब्याज दर, मासिक ईएमआई, और आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।
  • फिर, बैंक अधिकारी को अपने व्यापार या नौकरी के बारे में बताएं।
  • अधिकारी आपके दस्तावेज़ों और व्यवसाय की जाँच करेगा।
  • उसके बाद, आपको पर्सनल लोन के लिए योग्य राशि बताई जाएगी।
  • तब, आपसे दस्तावेज़ों की प्रति की मांग की जाएगी।
  • अंत में, SBI बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद, ऋण राशि आपके खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • इस तरीके से, आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं।

ध्यान रखें: SBI Personal Loan Scheme 2024 की जानकारी लेते समय ऋण से संबंधित नीतियों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और ब्याज दर और अन्य जानकारी में पूर्ण स्पष्टता बनाए रखें। आपके खाते में ऋण राशि प्राप्त होने के बाद, किसी भी स्थिति में ऋण आवेदन रद्द नहीं किया जा सकता है।