PM Mudra Loan Yojana: ₹10 लाख का मुद्रा लोन मिलेगा सरकार से, ऐसे करे आवेदन

PM Mudra Loan Yojana : भारतीय सरकार के एक रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा समय में भारत में 6.3 करोड़ MSME कार्य कर रही हैं। यदि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, तो इसमें सबसे बड़ा योगदान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र का है। भारतीय जीडीपी की वृद्धि में, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र अहम भूमिका निभाता है।

PM Mudra Loan Yojana
PM Mudra Loan Yojana

आज के लेख का मुख्य उद्देश्य है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करना। चलिए विस्तार से जानते हैं कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है, इसका उद्देश्य क्या है, क्या-क्या लाभ हैं, और यहां इसका लाभ कैसे लिया जा सकता है, क्योंकि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

PM Mudra Loan Yojana के बारे में

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत छोटे व्यवसाय या उद्योग को बढ़ाने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। PM Mudra का पूरा नाम है ‘Pradhan Mantri Micro Units Development And Refinance Agency Limited‘। इस योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है। अब तक इस योजना का लाभ 18.6 लाख लोगों ने लिया है। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत ऋण की अवधि 5 वर्ष होती है।

PM Mudra Loan Yojana का प्रमुख उद्देश्य

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना का मुख्य उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत लोगों को पुराने व्यवसाय को बढ़ावा देने या नए उद्योग शुरू करने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है।

PM Mudra Loan Yojana के प्रकार 

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत 3 प्रकार के ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं-

  1. शिशु ऋण:- 50,000/- तक का ऋण
  2. किशोर ऋण:- 50,000 से 5 लाख रुपए तक का ऋण
  3. तरुण ऋण:- 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का ऋण

PM Mudra Loan Yojana का ब्याज दर

PM Mudra Loan Yojana के अंतर्गत विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाता है, जिनकी ब्याज दर विभिन्न हो सकती हैं। 50,000 रुपये से अधिक के ऋण के लिए ब्याज दर बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत, ऋण पर सामान्यतः 9% से 12% तक की ब्याज दर लागू की जाती है।

PM Mudra Loan Yojana Document

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के दस्तावेज (PMMY Documents) की जानकारी निम्नलिखित सूची के माध्यम से दी गई है:

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • व्यवसाय का प्रोजेक्ट रिपोर्ट 
  • पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल एड्रेस 
और पड़े:
PNB Personal Loan: पंजाब नेशनल बैंक दे रहा है 25 हजार से 10 लाख का लोन सिर्फ 5 मिनट में, ऐसे करें आवेदन
CBSE Result 2024: इस दिन जारी होगा सीबीएसई का रिजल्ट

PM Mudra Loan Yojana के लिए आवेदन कैसे करें 

दोस्तों, यदि आप PM Mudra Loan के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना होगा:

PM Mudra Loan Yojana
PM Mudra Loan Yojana
  • सबसे पहले आपको मुद्रा योजना के आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर जाना होगा।
  • उसके बाद वहां से आपको आवेदन फार्म को डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
  • उसके बाद आपको अपने बैंक के नजदीकी शाखा में जाना होगा जहां पर आपको योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
  • अब आपको बैंक के द्वारा सारी औपचारिकता को पूरा करके आवेदन फार्म को दस्तावेज से जोड़कर सबमिट करना होगा।
  • फार्म जमा करने के 7-8 दिन बाद यदि आपकी सारी जानकारी सही होती है, तो आपको लोन अमाउंट आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

PM Mudra Loan Yojana FAQ’s 

1: PM Mudra Loan Yojana के तहत कितना धनराशि प्रदान किया जाता है?

Ans: PM Mudra Loan Yojana के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाता है।

2: मुद्रा लोन योजना के तहत कितने समय मे लोन प्राप्त होता है?

Ans: योजना के तहत 7 से 10 दिन के भीतर लोन मंजूर कर दिया जाता है।