Post Office Loan Scheme : वर्तमान समय में हमें कभी-कभी आवश्यकता पड़ सकती है लोन की। इस संदर्भ में, हमें कई बार सही ब्याज दर पर लोन नहीं मिल पाता है और हमें अंत में अधिक ब्याज दर पर लोन लेना पड़ता है। लेकिन अब एक स्कीम है जिसकी मदद से हम आसानी से और कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। हाँ, आपने सही सुना है – “Post Office Loan Scheme“। अब आप पोस्ट ऑफिस से भी लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हमने पोस्ट ऑफिस लोन स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी है।

पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम : Post Office New Scheme
अब आप पोस्ट ऑफिस में किये गए फिक्स डिपॉजिट (FD) या रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस बैंक के सभी खाताधारक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस लोन सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए आपका पोस्ट ऑफिस बैंक में FD या EPF खाता होना आवश्यक है। इस लोन योजना में कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती है, अर्थात इस लोन के लिए आपको कुछ भी गिरवी नहीं रखनी पड़ती। पोस्ट ऑफिस आपको आपके द्वारा किये गए FD के आधार पर लोन प्रदान करता है।
आवश्यक दस्तावेज
पोस्ट ऑफिस बैंक लोन योजना के लिए आवेदन करते समय, आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आवेदक/आवेदिका का आधार कार्ड/पेन कार्ड/वोटर आइडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस।
- पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट की पासबुक।
- FD या EPF अकाउंट की मूल पासबुक।
- पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ।
- मोबाइल नंबर।
Post Office Loan Eligibility
पोस्ट ऑफिस से लोन प्राप्त करने के लिए आवेदक का पोस्ट ऑफिस बैंक में खाता होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस बैंक RD/FD या EPF पर लोन उपलब्ध करवाता है, अतः आवेदक के बैंक खाते के साथ इनमें से एक का होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। आवेदक के आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से जुड़ा होना भी आवश्यक है।
और पड़े : Bank Se Loan Kaise Len: किसी भी बैंक से लोन प्राप्त करने की संपूर्ण जानकारी
Post Office Loan Scheme Interest Rate
पोस्ट ऑफिस हमें FD या EPF के आधार पर लोन उपलब्ध करवाता है। पोस्ट ऑफिस FD या EPF पर हमें 10% की ब्याज दर भी प्रदान करता है। यदि हम पोस्ट ऑफिस से लोन लेते हैं तो हमें ब्याज दर में 1% का अंतर देना पड़ता है। परन्तु अगर हम पोस्ट ऑफिस से लोन प्राप्त करते हैं तो उस स्थिति में हमें हमारे द्वारा किये गए FD या EPF पर 10% ब्याज प्राप्त नहीं होता है। इस प्रकार हमें ब्याज दर 11% की पड़ती है।
Post Office Loan Apply Online
यदि आप भी पोस्ट ऑफिस बैंक से लोन प्राप्त करना चाहते हैं, तो अब आप नीचे दी गई सूची में उल्लिखित प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको अपने खाते संबंधीत डाक घर में जाना होगा।
- इसके बाद, वहाँ से लोन आवेदन के लिए लोन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब इस आवेदन में पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- ध्यान रहे कि गलत जानकारी भरने पर आपका लोन आवेदन फॉर्म निरस्त किया जा सकता है।
- इसके बाद, आवश्यक सभी दस्तावेजों की छायाप्रति को इस फॉर्म के साथ संलग्न (अटेच) करना होगा।
- अब इस आवेदन फॉर्म को पोस्ट ऑफिस कर्मचारी के पास जमा कर देना होगा।
- अब आपकी पात्रता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- पात्र माना जाने पर, आपका लोन आवेदन स्वीकृत किया जाएगा और लोन राशि आपके खाते में जमा की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए आप पोस्ट ऑफिस बैंक की official वेबसाईट पर जा सकते है।
उपरोक्त प्रक्रिया द्वारा आप आसानी से इस लोन योजना में आवेदन कर सकते है।
क्या पोस्ट ऑफिस पैसे उधार दे सकता है?
अगर आपका पोस्ट ऑफिस बैंक में खाता है और आपने RD, FD कर रखी हो या फिर EPF अकाउंट पोस्ट ऑफिस बैंक में है, तो आप पोस्ट ऑफिस बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में डबल कितने साल में होता है?
पोस्ट ऑफिस में पैसा डबल होने का समय आपके FD के आधार पर भिन्न-भिन्न होता है। यदि आपने 10,000 रुपये 7.9% की ब्याज दर से जमा करवाए है तो आपका पैसा 10 साल में डबल होगा।
Comments are closed.