बैंक से लोन लेने के लिए पहले हमें बैंक की शाखा में जाना पड़ता था, लेकिन अब हम घर बैठे ही कुछ ही देर में बैंक से ऑनलाइन लोन प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको Axis Bank द्वारा दिए जा रहे Axis Bank Personal Loan Apply Online के बारे में बताएंगे। यह लोन कौन-कौन प्राप्त कर सकता है और इसकी आवेदन प्रक्रिया क्या है, इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

Axis Bank Personal Loan
यह बैंक भारतीय निजी बैंकों में से एक है। एक्सिस बैंक के द्वारा हमें लगभग सभी प्रकार के ऋण उपलब्ध करवाए जाते हैं। यह बैंक तेज अनुमोदन के साथ ऋण राशि प्रदान करता है। आप अपने मोबाइल से भी एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे हम आपको एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवश्यक योग्यताओं के बारे में बता रहे हैं।
एक्सिस बैंक पर्सनल लोन के लिए योग्यता
एक्सिस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए निचे दिए गए योग्यता का होना चाहिए
- आवेदक को भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
- आवेदक की मासिक आय 15,000/- से कम नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक का सिबिल स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए।
- लोन के लिए आवेदक की उम्र 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- लोन बंद/वित्तीय योग्यता के समय आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Axis Bank Personal Loan Interest Rate
एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान किए जा रहे पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.75% से शुरू होती है। यहाँ हम आपको एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर EMI और ब्याज दर की जांच करने के लिए ऑनलाइन लिंक उपलब्ध करा रहे हैं। इसके माध्यम से आप लोन राशि, अवधि, और ब्याज दर के आधार पर मासिक किश्त को सही ढंग से जाँच सकते हैं।
| Axis Bank EMI Calculator:- www.axisbank.com |
Axis Bank पर्सनल लोन लेने के लिए दस्तावेज
Axis Bank से पर्सनल ऋण प्राप्त करने के लिए आपको निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी :
- आवेदक का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- 6 या 12 महीने का बैंक स्टेटमैट
- सरकारी और निजी क्रमचारियों के लिये उनकी एम्प्लोयी आईडी
Axis Bank Personal Loan Apply Online
Axis Bank Personal Loan के अन्तर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए नीचे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन क
- पहले अपने मोबाइल फोन में एक्सिस बैंक की एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
- अब ऐप को खोलें और होम पेज पर लॉग इन का बटन दबाएं।
- अब अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर डालें।
- आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
- OTP दर्ज करने के बाद, एक्सिस बैंक की मोबाइल ऐप में आपका स्थायी खाता खुल जाएगा।
- अब नेक्स्ट पेज पर पर्सनल लोन के सेक्शन में जाएं।
- यहाँ आपको पर्सनल लोन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
- इस जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- अब “गेट योर पर्सनल लोन” पर दबाएं।

- अब नेक्स्ट पेज पर आपसे केवाईसी से संबंधित दस्तावेज माँगे जाएंगे।
- इसके लिए आपको 2 विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। आप वीडियो कॉल या दस्तावेज अपलोड करके KYC प्रक्रिया पूर्ण करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आपसे आपकी पर्सनल डिटेल माँगी जाएगी।
- अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल, सैलरी स्टेटस के साथ पूछी गई अन्य जानकारी को सही- सही दर्ज करें।
- अब इसके बाद अगर आप एक सरकारी या निजी कर्मचारी हैं तो अपने व्यवसाय से संबंधित जानकारी यहाँ दर्ज करें।
- अब नेक्स्ट पेज पर आपको एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान किए जा रहे पर्सनल लोन ऑफर्स के बारे में जानकारी मिलेगी।
- अपने अनुसार बेस्ट लोन ऑफर को चुनें।
- नेक्स्ट पेज पर EMI कैलकुलेटर ओपन होगा।
- यहाँ आप कितने समय के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते हैं उसकी जानकारी भरें और EMI की तुलना करने के बाद “गेट लोन” को दबाएं।
अब बैंक द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के बाद पर्सनल लोन की राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। लोन प्रोसेसिंग के दौरान किसी भी तरह की जानकारी एक्सिस बैंक की मोबाइल ऐप या ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी।
Axis Bank पर्सनल लोन FAQ`s
1. Axis Bank पर्सनल लोन के लिए क्या योग्यता है?
आवेदक की आय 15,000/- से कम नहीं होनी चाहिए और सिबिल स्कोर 750 से अधिक होना चाहिए।
2. Axis Bank पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है?
एक्सिस बैंक द्वारा प्रदान किए जा रहे पर्सनल लोन पर ब्याज दर 10.75% से शुरू होती है।
3. Axis Bank पर्सनल लोन कैसे प्राप्त किया जा सकता है?
Axis Bank की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आवेदन करें और आवश्यक दस्तावेज जमा करें।